Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

लाइव टीवी के बीच इजरायल हमला, एंकर स्टूडियो छोड़कर भागी

तेहरान में ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर उस समय हमला हुआ जब लाइव टेलीकास्ट चल रहा था। अचानक एक धमाके की आवाज आई और स्टूडियो में धूल और धुआं भर गया। यह देखकर एंकर और बाकी स्टाफ डर के मारे स्टूडियो छोड़कर भाग गए। पूरे स्टूडियो में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में यह पूरा नजारा साफ तौर पर देखा जा सकता है। हमले की शुरुआत से पहले इजराइल ने उस इलाके को खाली करने की चेतावनी दी थी। यह हमला उस समय हुआ जब ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई में 120 ईरानी मिसाइल लॉन्चर और कुद्स फोर्स के 10 ठिकानों को तबाह कर दिया। यह घटना दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है, जिससे आम लोग सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं।