होली से पहले देश भर में दुकानों की रंगीनी बढ़ गई है। वहां रंग-बिरंगे गुलाल के ढेर सजे हैं। तरह-तरह की पिचकारियां और दूसरे सजावटी सामान सजे हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग - हर कोई इन दुकानों की ओर खिंचा आ रहा है। होली से पहले, बाजार गुलजार हैं। खास कर उत्तर भारत में होली की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ है। बिहार की राजधानी पटना में होली की तैयारियां जोरों पर हैं। होली की खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर उमड़ रहे हैं, जहां खरीदारों की भीड़ लग रही है।
स्टॉलों पर रंग-बिरंगी स्मोक गन, सुगंधित गुलाल, पर्यावरण के अनुकूल रंग और डिजाइनर वॉटर गन सजी हुई हैं। डिस्प्ले रैक चमकीले विग से सजे हुए हैं। रंग-बिरंगे चश्मे चमक रहे हैं। दुकानों में बच्चे खास तौर से चमकीले मास्क की ओर खिंच रहे हैं। कुल मिलाकर इस साल होली के सामानों की अलग ही रौनक है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के बाजारों में त्योहारों से जुड़े तरह-तरह के सामान भरे हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस साल हर्बल रंगों की काफी मांग है। लोग नुकसानदेह रासायनिक रंगों से बचने के लिए त्वचा के अनुकूल विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। अनोखी पिचकारियां और थीम वाले मुखौटे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ये इस होली पर लोगों की बदलती पसंद को दर्शा रहे हैं।
माता-पिता का कहना है कि बच्चे रचनात्मक रूप से डिजाइन की गई पानी की बंदूकों की ओर खास तौैर से आकर्षित हो रहे हैं। परिवार भी उन्हें नए विकल्पों को आजमाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दुकानें होली के सामानों से अटी हुई हैं। इनमें रंग, पानी वाली बंदूकें, मास्क और टी-शर्ट शामिल हैं। त्योहार से पहले लोगबाग जमकर इनकी खरीदारी कर रहे हैं।
इस बार हर्बल रंग काफी लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। मिठाई की दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ है। अंतिम समय की खरीदारी के लिए दुकानें स्वादिष्ट मिठाइयों से सजी हुई हैं। गली-कूचों में होली का उत्साह त्योहार आने के पहले से दिखने लगा है। इस साल होली चार मार्च को है।
देश भर में होली की तैयारियां जोरों पर, हर्बल रंग-गुलालों की खास मांग
You may also like
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा.
महाकाल मंदिर में होली की धूम, भस्म आरती में लगाया हर्बल गुलाल.
गाजियाबाद में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 16 राज्यों में 3 करोड़ की ठगी का खुलासा.
पश्चिम एशिया में तनाव का असर, दिल्ली हवाई अड्डे पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द.