Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

हाथोज धाम में 25 से 29 जुलाई तक होगा भव्य पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव, पोस्टर का हुआ विमोचन

हाथोज धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में 25 से 29 जुलाई तक पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन हाथोज धाम पीठाधीश्वर एवं अखिल भारतीय संत समिति (राजस्थान) के अध्यक्ष स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज के सान्निध्य में होगा। आयोजन को लेकर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।

पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें दिव्य झांकियां, भगवान का अलौकिक श्रृंगार, श्रीराम नाम संकीर्तन, भगवान नृसिंह एवं वराह लीला, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, संत प्रवचन और गुरु मंत्र दीक्षा सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं।

स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने बताया कि 25 जुलाई को महोत्सव का शुभारंभ विशेष फूल बंगला, दिव्य झांकी, महाआरती और संगीतमय सुंदरकांड के आयोजन के साथ होगा। 26 जुलाई को भगवान का फलों से दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही श्री गुरुकृपा सत्संग मंडल, जयपुर की ओर से श्रीराम नाम संकीर्तन, संत प्रवचन और शाम को भगवान नृसिंह लीला का आयोजन किया जाएगा।

svsdvsvvsc

इसी क्रम में 27 जुलाई को श्रद्धालुओं को भगवान वराह लीला के दिव्य दर्शन कराए जाएंगे। 28 जुलाई को विशेष दिव्य झांकी, भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन होगा। महोत्सव का समापन 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर होगा। इस दिन गुरु मंत्र दीक्षा, पूर्वाचार्य पूजन, व्यास पूजन और विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार, आत्मबोध और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। गुरु के सान्निध्य से जीवन में आध्यात्मिक चेतना, सदाचार, सेवा और राष्ट्रभावना का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ समाज में सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से परिवार सहित पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की।