Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

पूर्व मंत्री ए.के. साई जे. सरवन कुमार ने चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर BJP से इस्तीफा दिया

भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी के पदाधिकारी और ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में पूर्व मंत्री रहे ए.के. साई जे. सरवन कुमार ने नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवार के रूप में टिकट नहीं मिलने के कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने इसके लिए पार्टी के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।

ए.के. साई जे. सरवन कुमार ने बताया कि उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य लोगों को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। मीडियाकर्मियों को बांटी गई पत्र की प्रति में, उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी या उसके राष्ट्रीय नेताओं से कोई गिला-शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘इस्तीफे का कारण पुडुचेरी में पार्टी के प्रमुख पदों पर बैठे लोगों द्वारा मेरे प्रति दिखाया गया शत्रुतापूर्ण व्यवहार है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरा साथ नहीं छोड़ा है, लेकिन अन्य दलों के कुछ लोगों और पार्टी के भीतर के कुछ नेताओं ने मेरी प्रगति से ईर्ष्या के कारण मेरा टिकट काट दिया है।’’ कुमार ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या वे अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) या किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। कुमार को ऊसुदु निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का उम्मीदवार नहीं बनाया गया और बीजेपी ने नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए मनोनीत विधायक ई थीप्पैनथन को चुनावी मैदान में उतारा है।