Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 'Salman Khan Gym' में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में गुरुवार रात करीब 10:15 बजे एक जिम परिसर से धुआं और आग की लपटें निकलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने जिम के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से इमारत को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह जिम अभिनेता सलमान खान का नहीं है।

वहीं, पिछले महीने 21 जुलाई को दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई थी। आग के दौरान दो सिलेंडरों में विस्फोट हुआ और चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। दिल्ली फायर सर्विस के सहायक मंडल अधिकारी (ADO) रवि नाथ ने बताया था कि फतेह नगर, जेल रोड स्थित एक आवास की पार्किंग में आग लगी थी। अधिकारियों के मुताबिक, आग की वजह से दो सिलेंडर फट गए और चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। दमकल कर्मियों ने आठ लोगों को सुरक्षित बचाया था।