Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 140 से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती बीजेपी

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा और दावा किया कि आज यदि निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनाव हो जाएं तो बीजेपी 140 सीटों से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के हर छठे लोकसभा सदस्य ने वोट चोरी से जीत हासिल की है और बीजेपी के शब्दों में कहें तो उसके 240 लोकसभा सदस्यों में से हर छठा सांसद और हरियाणा की उसकी पूरी सरकार "घुसपैठिया" है।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता हुआ है। पहचानना मुश्किल नहीं है, क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है।"

उन्होंने कहा, "जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं, वे ख़ुद “रिमोट कंट्रोल वाले" हैं।" राहुल गांधी ने दावा किया, "उन्हें असली डर सच्चाई का है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते।"

राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक फिर कथित वोट चोरी को लेकर बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं। उनका दावा है कि बीजेपी ने निर्वाचन आयोग की मदद से इन दोनों राज्यों में चुनाव की चोरी की है। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है।