Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिन की मिली फरलो

अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो दी गयी है। इस अवधि के दौरान वो सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में रहेगा। अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद ये 17वीं बार है, जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा। वो फिलहाल हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में है। मई में उसे 30 दिन की पैरोल दी गई थी। इससे पहले जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी।