Breaking News

'लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या 900 से ज्यादा हुई'     |   समाजवादी पार्टी ने यूपी में शिक्षक मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी का आरोप लगाया     |   कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, कोच गंभीर सहित कई क्रिकेटर मौजूद     |   इजरायली PM नेतन्याहू ने किया कंफर्म, मारे गए ईरान के सिक्योरिटी चीफ लारीजानी     |   इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नवरोज पर ईरानी लोगों को दी बधाई     |  

सीएम योगी ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन, की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना

Mirzapur: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मुख्यमंत्री ने मां को लाल चुनरी अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की और मंदिर की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया, प्रशासन को चैत्र नवरात्रि व रामनवमी में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और मंदिर प्रांगण के साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने विंध्यवासिनी कॉरिडोर का अवलोकन और स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को बच्चे भी दिखाई दिए। उन्होंने बच्चों के पास पहुंचकर उनसे संवाद किया, उनका हालचाल पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मोबाइल का प्रयोग कम से कम करने की सीख दी और उन्हें चॉकलेट भी दी। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।