मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी भी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। हर छात्र को शिक्षा हासिल करने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि ट्रांसफर की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।
सीएम योगी ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी छात्र को धन की कमी के कारण स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े।
सीएम योगी ने कहा कि हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि मिलने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।