Breaking News

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार     |   मुंडका विधायक गजेंद्र दराल के खिलाफ FIR, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार से मारपीट का आरोप     |   रूस का बड़ा दावा, काला सागर में दो जहाजों को बनाया निशाना     |   एअर इंडिया पर MHA सख्त, टॉप अधिकारी को बैठक के लिए बुलाया     |   लॉरेंस के करीबी कर्मवीर देओ को कनाडा से डिपोर्ट किया गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी     |  

पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना का एक महीना पूरा, 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिला इलाज

पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को शुरू हुए एक महीना पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को योजना की पहले महीने की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 50 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 16 अगस्त 2026 को आयुष्मान भारत योजना लागू की गई थी। एक महीने के भीतर ही इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा है।

सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को 28 करोड़ रुपये से ज्यादा के जरूरी इलाज की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पश्चिम बंगाल के 1,102 मरीजों ने राज्य के बाहर के अस्पतालों में इलाज कराया। वहीं, पश्चिम बंगाल के अस्पतालों में दूसरे राज्यों से आए 1,849 मरीजों का इलाज किया गया।

मुख्यमंत्री ने योजना को सफल बनाने में जुटे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और उनकी सरकार जरूरतमंद परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम करने तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे।