Breaking News

बजट सत्र: निशिकांत दुबे के संबोधन में से अर्बन नक्सल और टुकड़े टुकड़े शब्द को हटाया गया     |   बांग्लादेश चुनाव में रहमान को 50 सीट, जमात फिलहाल 2 सीटों पर अटकी     |   चुनाव आयोग की कल बंगाल के चुनाव अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक होगी     |   FIR हो, मुकदमा हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं - किसानों के लिए लड़ूंगा: राहुल गांधी     |   T20 World Cup 2026: नामीबिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी     |  

स्कीइंग खेलों के लिए औली तैयार, कई राज्यों की टीम पहुंची

औली में आयोजित होने वाले नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवल को लेकर तैयारियां ज़ोरों शोरों से चल रही है। कल होने वाले गेम्स को लेकर आयोजकों की और से तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया गया। रेस ऑफिस में हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात, आर्मी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ सहित कुल 17 टीमों ने पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिताओं में स्की माउंटेनियरिंग, स्नो बोर्डिंग एवं स्कीइंग के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती पांडवास टीम की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र होगी।