Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

Asian Games 2026: कराटे में भारत को मिली निराशा, चेतन भट्ट कांस्य पदक के मुकाबले में हारे

भारत के चेतन भट्ट को मंगलवार को एशियाई खेलों में पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में चीनी ताइपे के मेंग यू चुंग के खिलाफ 1-1 से बराबरी के बाद ‘सेनशु’ के आधार पर हार का सामना करना पड़ा। भट्ट को इससे पहले टोयोहाशी जिम्नेजियम में सेमीफाइनल में जोर्डन के मोहम्मद अलजाफरी ने 8-0 से हराया था जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक के मुकाबले में उतरना पड़ा।

कांस्य पदक के मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों को एक-एक युको अंक मिला लेकिन चुंग ने मुकाबले का पहला अंक हासिल करने के कारण ‘सेनशु’ के आधार पर जीत दर्ज की। कराटे में ‘सेनशु’ उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो बिना प्रतिद्वंद्वी कोई अंक बनाए मुकाबले का पहला अंक हासिल करता है। मुकाबला बराबरी पर समाप्त होने की स्थिति में यह नियम विजेता तय कर सकता है। अलीशा को महिला कुमिते 55 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी के खिलाफ 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।