Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

तमिलनाडु चुनाव से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की NDA संग बैठक, DMK पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले तंजावुर में NDA नेताओं के साथ बैठक की। राज्य में 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है। इससे पहले नितिन नबीन ने मदुरै स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि माता मीनाक्षी के दर्शन से “अद्भुत ऊर्जा और शक्ति” मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं हमारे विचारों, आदर्शों और कर्मों को प्रेरित करती हैं और सभी नागरिकों की समृद्धि की कामना की।

नबीन ने कहा, “मां मीनाक्षी के दर्शन से एक अलग ऊर्जा मिलती है। हमारे देवी-देवताओं का प्रभाव हमारे विचारों और आदर्शों में साफ दिखाई देता है। मैं तमिलनाडु और पूरे देश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूं।” इससे एक दिन पहले उन्होंने दावा किया था कि AIADMK के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन आगामी चुनाव में सत्तारूढ़ DMK सरकार को हराएगा। उन्होंने DMK सरकार को देश की “सबसे भ्रष्ट सरकार” बताया।

तमिलनाडु में चुनाव 23 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। इस बार मुख्य मुकाबला DMK गठबंधन (SPA) और NDA गठबंधन के बीच माना जा रहा है। वहीं, अभिनेता से नेता बने विजय भी अपनी पार्टी TVK के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।