मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मुओलवाइफेई गांव के बाहरी इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और हत्या के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
मणिपुर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या का केस दर्ज
You may also like
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पहली बार दिखाया बेटे विहान का चेहरा, दिवाली पर शेयर की खूबसूरत फैमिली फोटो.
ताजमहल पर स्मॉग का असर, AQI 189 के बावजूद धुंधली हुई संगमरमर की खूबसूरती.
दीपोत्सव से अयोध्या के कारोबार में आई बहार, दुकानदारों की कमाई तीन गुना तक बढ़ी.
पटाखों ने बढ़ाई मुसीबत! हैदराबाद में 32 लोगों की आंखें घायल, छतरपुर में 35 से ज्यादा झुलसे, कई की हालत गंभीर.