Breaking News

तेल की कीमतें कम करने के लिए ट्रंप ने 'जोन्स एक्ट' में दी 60 दिन की ढील     |   पाकिस्तान अमेरिका के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक: तुलसी गबार्ड     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश     |   दिल्ली: बीजेपी CEC बैठक के लिए नेताओं का जुटान शुरू, कई दिग्गज पार्टी दफ्तर पहुंचे     |   लोकसभा की कार्यवाही 23 मार्च तक के लिए स्थगित     |  

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दंपति और दो बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सड़क हादसे में दंपति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। ये हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ला फार्म के पास हुआ। लखनऊ से कानपुर जा रहे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश में गति बढ़ा दी, जिसके बाद उसने मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस दोपहिया वाहन पर सवार दंपति और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। ये परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। मृतकों की पहचान उन्नाव जिले के अजगैन गांव के निवासी वीरेंद्र (35), उनकी पत्नी रितु (33), उनकी नौ वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।