सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s AI Retro Photo Trend तेजी से वायरल हो रहा है। बॉलीवुड सितारों, नेताओं और खिलाड़ियों समेत कई भारतीय हस्तियां इस ट्रेंड का हिस्सा बन रही हैं। लोग ChatGPT और Google Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से अपनी मौजूदा तस्वीरों को 1980 के दशक के अंदाज में बदल रहे हैं। इस ट्रेंड में तस्वीरों को सिर्फ पुराने फोटो फिल्टर जैसा नहीं बनाया जा रहा, बल्कि AI की मदद से लोगों के लुक, हेयरस्टाइल, कपड़े और फोटो का पूरा अंदाज 80 के दशक जैसा किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर अपनी AI से बनाई गई रेट्रो तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह एक कार के पास खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “Why is everyone going back to the 80s vibes? I'm also forced to 80s nostalgia!” असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी AI जेनरेटेड रेट्रो तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “Getting to any trend which has nostalgia attached to it. Back to the 80s eh!”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी 80s लुक वाली AI तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह स्वेटर पहने कैमरे के लिए पोज देते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “80s called, I answered.” वहीं, रेणुका चौधरी ने 1980 के दशक की अपनी एक वास्तविक मैगजीन कवर फोटो शेयर की।खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने AI से बनाई गई कई रेट्रो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। एक तस्वीर में वह ब्लेजर, पैंट और सफेद शर्ट में नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने डेनिम जींस, Nike जैकेट और सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है।
इरफान ने तस्वीरों के साथ लिखा, “Trend rukni Nahi chahiye. Let’s go back to 80s.” वहीं, शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने भी AI से तैयार अपनी रेट्रो तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह डेनिम जैकेट पहनकर शतरंज खेलते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Hoping onto the trend..” बॉलीवुड में भी यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर 80s AI Retro Trend के तहत अपनी तस्वीर शेयर की।
कियारा ने 9 सितंबर को दोनों की AI से तैयार तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, “Back to the 80's”। तस्वीर में सिद्धार्थ डेनिम शर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट और डार्क एविएटर सनग्लासेस में नजर आ रहे हैं। वहीं कियारा पिंक पफ-स्लीव ड्रेस, ब्लैक कमर बेल्ट, बड़े हूप ईयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियों में 80 के दशक के बॉलीवुड ग्लैमर को दिखा रही हैं।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी पति राघव चड्ढा के साथ AI से तैयार 80s रेट्रो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों का लुक 1980 के दशक के हिंदी सिनेमा की याद दिलाता है। तस्वीरों में बड़े और वॉल्यूम वाले हेयरस्टाइल, बोल्ड मेकअप और उस दौर के रंग-बिरंगे कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है।80s AI Retro Photo Trend सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसा ट्रेंड है, जिसमें लोग AI टूल्स की मदद से अपनी सामान्य सेल्फी को 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीर में बदल रहे हैं।
इसके लिए यूजर्स अपनी फोटो को ChatGPT या Google Gemini जैसे AI टूल्स में अपलोड करके एक खास प्रॉम्प्ट देते हैं। इसके बाद AI चेहरे की पहचान को बरकरार रखते हुए हेयरस्टाइल, कपड़े, बैकग्राउंड, फोटो का ग्रेन और स्टूडियो लाइटिंग को 80s के अंदाज में बदल देता है। Instagram और X पर यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है और आम यूजर्स से लेकर बॉलीवुड सितारों, खिलाड़ियों और राजनेताओं तक कई लोग इसमें शामिल हो चुके हैं।