Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

गाजा में रातभर हुए इजराइली हमलों में बच्चों समेत 60 लोगों की मौत

गाजा में रातभर हुए इजराइली हमलों में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।  यह हमले हमास द्वारा नाजुक युद्धविराम का उल्लंघन करने के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा ‘‘शक्तिशाली हमले’’ करने का आदेश देने के बाद किए गए हैं। गाजा पट्टी के मध्य शहर दीर अल-बलाह स्थित अक्सा अस्पताल ने बताया कि दो इजराइली हवाई हमलों के बाद रात भर में कम से कम 10 शव अस्पताल लाए गए, जिनमें तीन महिलाएं और छह बच्चे शामिल थे। दक्षिणी गाजा में खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल ने बताया कि इलाके में पांच इजराइली हमलों के बाद उसे 20 शव मिले, जिनमें 13 बच्चे और दो महिलाएं थीं। मध्य गाजा में अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि उसे 30 शव मिले हैं जिनमें से 14 बच्चों के हैं।