Breaking News

ईरानी हमले के बाद इजरायल ने एक्टिव किया आयरन डोम     |   ईरान ने दागीं 70 मिसाइलें, हमले के बाद ईजरायल में बज रहा सायरन     |   अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान पर बोला धावा, युद्धपोत अब्राहम लिंकन से हमला     |   इजरायल के बाद अब ईरान ने भी बंद किया एयरस्पेस     |   हमले के बाद पूर्वी और पश्चिमी तेहरान में काटी गई मोबाइल फोन लाइनें, इंटरनेट कनेक्टिविटी भी वीक     |  

Haryana: हवा में हो रही है आलू की पैदावार, करनाल के संस्थान में विकसित हुई तकनीक

Haryana: परंपरागत रूप से आलू जमीन में उगाए जाते हैं। अब इनकी पैदावार हवा में भी हो रही है। इस बात पर विश्वास नहीं होता, पर ये सौ फीसदी सही है। ये तकनीक हरियाणा में करनाल जिले के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी संस्थान की देन है। हवा में आलू उगाने के लिए एरोपोनिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बिना दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में भोजन की कल्पना भी मुश्किल है।

एरोपोनिक्स विधि में पोषक तत्वों को महीन फुहार के रूप में जड़ों तक पहुंचाया जाता है। इससे फसल उगाने के लिए बड़े भूभाग की जरूरत नहीं होती। ये तकनीक मिट्टी से होने वाले रोगों पर लगाम कसने में भी मदद करती है, जिससे स्वस्थ पैदावार होती हैं।

संस्थान किसानों इस तकनीक से आलू उगाने का प्रशिक्षण भी देता है। संस्थान में आलू की नई किस्म, कुफरी उदय भी विकसित हुई है। ये किस्म जल्द तैयार हो जाती है। ये आलू समान आकार के, उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं और सामान्य रोगों के लिए प्रतिरोधी हैं।