Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

वंदे भारत एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे नए स्लीपर कोच, यात्रियों की सुविधा रखा जाएगा पूरा ख्याल

Delhi: ट्रेन के कोच डिजाइन करते समय यात्रियों की ज़रूरतों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन का नया स्लीपर कोच आरामदायक और सुरक्षित होगा।

बुधवार को भारत-रूस के संयुक्त उद्यम काइनेट ने अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी 2025 में स्लीपर कोच का एक मॉडल प्रस्तुत किया। यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कोच के अंदर की सामग्री का चयन डिजाइनिंग के दौरान काफी महत्वपूर्ण रहा।

यह सिर्फ सजावट और सुंदरता की बात नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा की भी बात है। अधिकारियों का दावा है कि वंदे भारत ट्रेनें बेहतर सुरक्षा तकनीकों से लैस हैं। अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी 2025, 15 से 17 अक्टूबर के बीच दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन रेल मंत्रालय और भारतीय उद्योग परिसंघ कर रहा है।