Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य हुआ विमान परिचालन, तकनीकी गड़बड़ी बनी थी मुसीबत

Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। हवाई यातायात नियंत्रण की उड़ान योजना प्रक्रिया में सहयोग करने वाले ‘ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बड़ी देरी हुई थी।

दिल्ली हवाई अड्डे की संचालक कंपनी डायल यानी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शनिवार सुबह कहा कि हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन सामान्य हो रहा है और सभी संबंधित अधिकारी हर प्रकार की असुविधा को कम करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।

वहीं शनिवार सुबह यात्रियों ने बताया कि उड़ानों में कोई देरी नहीं हुई और कई उड़ानें तय समय से पहले ही पहुंच गईं। शुक्रवार को तकनीकी खराबी 15 घंटे से ज्यादा वक्त तक जारी रही, जिसके कारण 800 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई और कम से कम 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में चार रनवे हैं और यह हर दिन 1,500 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करता है। यह देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।