Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

फ़राज़-राघव ने डाइजेस्टेड स्लज के उर्वरक मूल्यांकन पर किया शोध, इस क्षेत्र में होगा हितकारी

Lovely पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों फ़राज़ अख़्तर और राघव गुप्ता ने अपने मार्गदर्शक के साथ डाइजेस्टेड स्लज के मूल्यांकन पर शोध कार्य किया है, जिसमें इसे फसल उत्पादन और भूमि सुधार में सुरक्षित रूप से उर्वरक के रूप में उपयोग करने की संभावना पर अध्ययन शामिल है।

आज के समय में लगभग 62,000 मिलियन लीटर प्रतिदिन डाइजेस्टेड स्लज उत्पन्न होता है, जिसे सरकार या तो लैंडफिल में फेंक देती है या जला दिया जाता है। छात्रों ने अपने शोध में सुझाव दिया है कि स्लज वर्तमान में उपयोग किए जा रहे रासायनिक खाद का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह विष-रहित और किफायती है।

यह शोध उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज के उच्च शिक्षा संस्थान की सहायता से पूरा किया है। यह प्रोजेक्ट हमारे कृषि क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि यह सरकार की सतत विकास नीतियों के अनुरूप है।