Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

Delhi: एअर इंडिया की नेटवर्क कनेक्टिविटी में आई खराबी, उड़ानों में हुई देरी

Delhi: एअर इंडिया की चेक-इन प्रणाली बुधवार को दिल्ली समेत कुछ और हवाई अड्डों पर बाधित रही, जिससे कई उड़ानों में देरी हुई। चेक-इन प्रणाली में ये समस्या तृतीय पक्ष की नेटवर्क कनेक्टिविटी में आई खराबी के कारण पैदा हुई थी। टाटा समूह की एयरलाइन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब चेक-इन प्रणाली को बहाल कर दिया गया है, लेकिन स्थिति सामान्य होने तक कुछ उड़ानों में थोड़ी देरी जारी रह सकती है।

एअर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “कुछ हवाई अड्डों पर हमारी चेक-इन प्रणाली को प्रभावित करने वाली नेटवर्क कनेक्टिविटी समस्या के कारण उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई। लेकिन अब प्रणाली को बहाल कर दिया गया है।”

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल टी2 और टी3 पर चेक-इन प्रणाली लगभग 70 मिनट तक बंद रही, जो दोपहर 3.40 बजे से 4.50 बजे के बीच प्रभावित रही। एअर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे बुधवार को यात्रा से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति जरूरत जांच लें और हवाई अड्डा पहुंचने के लिए कुछ अतिरिक्त समय लेकर चलें। हालांकि एयरलाइन ने ये साफ नहीं किया कि इस समस्या से कौन-कौन से हवाई अड्डे प्रभावित हुए।