Breaking News

पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |   हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |  

यह है साल 2023 में सबसे अधिक डिलीट किया गया सोशल मीडिया एप, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सोशल मीडिया हमारी लाइफ का एक जरूरी पार्ट बन गया है। यही वजह है कि दिन-ब-दिन इन प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी होती रहती है। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में साल 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किए एप्स के बारे में जानकारी दी गई है।

TRG Data Centers के द्वारा किए गए एक सर्वे में ऐसे सोशल मीडिया एप्स के बारे में जानकारी दी गई है। जिनको साल 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 4.8 बिलियन सोशल मीडिया यूजर हैं। जो विश्व की जनसंख्या के 59.9 प्रतिशत है। इस रिपोर्ट की माने तो ये यूजर औसतन 2 घंटा 14 मिनट किसी न किसी एप पर बिताते हैं।

हाल ही में आई इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में सबसे अधिक बार डिलीट किए जाने वाला एप इंस्टाग्राम है। 10 लाख लोगों ने एक्टिवली गूगल से पूछा कि वह अपना इंस्टाग्राम एप कैसे डिलीट कर सकते हैं। यानी इस हिसाब से देखें तो हर एक लाख यूजर्स में 12,500 लोगों ने गूगल पर इंस्टाग्राम को डिलीट करने के बारे में जानकारी सर्च की है।

सबसे दिलचस्प बात है कि भले ही इंस्टाग्राम को 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया गया है। लेकिन इस एप ने सोशल मीडिया एप्स में एक्टिव यूजर्स के मामले में अग्रणी स्थान कायम रखा है। वर्तमान समय में इंस्टाग्राम के 240 करोड़ एक्टिव यूजर हैं।