Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

कर्नाटक में मच्छरों की प्रजाति में जीका वायरस पाया गया

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा जिले में मच्छरों में पाए गए जीका वायरस के मद्देनजर, कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने सलाह जारी की है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि वो वेबजह न घबराएं और बुखार होने पर इलाज के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं।

चिक्काबल्लापुरा में छह जल निकायों से नमूने एकत्र करने और जांच के लिए भेजे जाने के बाद एडीज एजिप्टी मच्छरों में वायरस का पता चला था।

जीका वायरस रोग के लक्षणों में लाल आंखों के साथ बुखार, सिरदर्द, चकत्ते, मांसपेशियों में दर्द और दो से सात दिनों तक चलने वाला जोड़ों का दर्द हैं। वर्तमान में, राज्य में जीका वायरस रोग का कोई मामला नहीं है।

बुखार और इन लक्षणों वाले व्यक्तियों को उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाने को कहा गया है। इसमें कहा गया है कि चूंकि जीका वायरस रोग के लिए कोई विशिष्ट दवा नहीं है, इसलिए इलाज रोग की प्रकृति पर निर्भर करता है।