Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

नोएडा के जीआईपी मॉल में युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था वाटर पार्क

नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल (जीआईपी) में मौजूद वॉटर पार्क में स्लाइडिंग के दौरान 25 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनंजय माहेश्वरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्लाइड में जाने के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। वो अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धनजंय माहेश्वरी अपने चार दोस्तों के साथ रविवार को दोपहर में जीआईपी मॉल में एंटरटेनमेंट सिटी वॉटर पार्क गया था।कपड़े जमा करने और अपना सामान लॉकर में रखने के बाद, सभी दोस्त सीधे स्लाइड पर गए। वो एक-एक करके पहुंचे और स्लाइडिंग करना शुरू कर दिया, तभी माहेश्वरी को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वो आराम करने के लिए जमीन पर बैठ गया, लेकिन ठीक महसूस नहीं होने पर आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के तुरंत बाद माहेश्वरी के परिवार के सदस्य भी नोएडा पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। माहेश्वरी दिल्ली के आदर्श नगर, शिवाजी रोड एक्सटेंशन में रहता था। मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की आगे की जांच जारी है।