Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Jammu Kashmir: ठंड पर भारी पड़ रही आस्था, मां वैष्षो के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बावजूद कटरा में मां वैष्षो के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है पिछले दिनों की तरह सोमवार को भी हजारों तीर्थयात्री त्रिकुटा की पहाड़ी पर बने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना पहुंचे। अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामना की।

शीतलहर के बीच राजस्थान से कई तीर्थयात्री नए साल पर मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। वो बताते हैं कि ठंड काफी ज्यादा है लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए कटरा बैस कैंप है। यहां हर साल लाखों तीर्थयात्री आते हैं।

नए साल पर भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हालांकि भीड़ को देखते हुए पिछले हफ्ते यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।