उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश अंसारी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक से पहले कहा कि वे प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक है। हम निश्चित रूप से सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। हम रोजगार बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण के बारे में चर्चा करेंगे।"
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यूपी कैबिनेट के सभी 54 मंत्रियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है, जिसमें राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
बयान में कहा गया है कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। ये पहली बार नहीं है जब सीएम आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल को संगम तक ले गए हैं। 2019 में, कुंभ मेले के दौरान, उन्होंने अपने मंत्रियों और अन्य संतों के साथ औपचारिक स्नान किया।