उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, "हमने संगठन की बैठक की है। जिस प्रकार के परिणाम आए हैं उस जनादेश को हमने स्वीकार किया है, लेकिन एक संगठन के नाते हमने सभी विषयों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
मुझे निश्चित रूप से विश्वास है कि हम उन सब कारणों को दूर करके PM मोदी और CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश व देश को विकसित बनाएंगे। हम उन सब कारणों को जानने का प्रयास करेंगे जिनके कारण हमें अपेक्षा के मुताबिक परिणाम नहीं आए।"