Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

क्या मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिलेगी राहत? आज न्यायिक हिरासत पर सुनवाई

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है, जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट में पेशी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आरोपी के बीच बहस हुई थी. कोर्ट ने ED से जवाब मांगा है कि हर आरोपी ने अब तक दस्तावेजों के निरीक्षण में कितना समय लिया है. दरअसल, CBI ने घोटाले में कथित भूमिका के लिए मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था.