Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

अमरावती को तीन साल में 'सबसे रहने योग्य शहर' बना देंगे, बोले सीएम चंद्रबाबू नायडू

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि अमरावती को अगले तीन सालों में ‘‘सबसे रहने योग्य शहर’’ के रूप में तब्दील किया जाएगा। सचिवालय में एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अमरावती को ‘‘कब्रिस्तान और रेगिस्तान’’ कहते हैं।

बैठक में राज्य के मंत्री और सचिव भी शामिल हुए। एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने अमरावती को कब्रिस्तान और रेगिस्तान कहा है ,लेकिन हम इसे तीन साल में सबसे रहने योग्य शहर बना देंगे।" राज्य सरकार की अलग-अलग पहल और योजनाओं को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के बीच मांग-आधारित फसलें उगाने के लिए जागरूकता पैदा की जा रही है।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए भी कदम उठा रही है। एन. चंद्रबाबू नायडू के अनुसार, अन्य पहल के अलावा सिंचाई पर अब तक 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।