Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

राहुल गांधी ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- तमिलनाडु की प्रगति के लिए साथ खड़ा हूं

New Delhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वे तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

इस साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय सोमवार को 52 साल के हो गए। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया में कहा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा, "मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए आपके साथ मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं।" तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने मशहूर अभिनेता और नेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ गठबंधन किया था।

कांग्रेस विजय के नेतृत्व वाली राज्य की मौजूदा सरकार में भी शामिल है।