Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

संजय सिंह की बेल पर पत्नी ने ईडी पर कसा तंज

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह देर रात नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह ने जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की पत्नी से आतिशी के आवास पर मुलाकात की। संजय सिंह को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। ईडी ने भी उनको दी गई जमानत पर कोई आपत्ति नहीं जताई। 

राज्यसभा सदस्य को जमानत मिलना लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच संकट में फंसी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राहत की बात है क्योंकि पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल में हैं।