Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

शेफ कुणाल कपूर के तलाक के मामले में आया पत्नी का बड़ा बयान

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर अपनी निजी जिंदगी की वजह से इन दिनों सुर्खियों में बनी हुए है। 3 अप्रैल को दिल्ली उच्च न्यायालय ने कुणाल कपूर की अर्जी मंजूर करते हुए उन्हें तलाक की मंजूरी दे दी । अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कुणाल से अलग रह रहीं उनकी पत्नी ने उनपर जो भी आरोप लगाए थे वह निराधार है। अब इसी मामले में कुणाल की पत्नी का बयान सामने आया है। 

कुणाल ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा मेरी पत्नी न तो मेरा सम्मान करती थीं और न ही मेरे माता-पिता का। उनका व्यवहार मेरे माता-पिता के तरफ अपमानजनक था। इस वजह से कई बार मुझ सार्वजनिक स्थानों पर भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। वहीं उनकी पत्नी ने भी अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा और कहा मैंने हमेशा कुणाल और उनके परिवार को काफी इज्जत दी है। मैंने इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी और वफादरी के साथ निभाया है। कुणाल का यह आरोप कि मैंने उनके माता-पिता का अपमान किया है यह निराधार है।