Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Jammu Kashmir: घाटी में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिसमें श्रीनगर शहर में इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है, जबकि श्रीनगर एयरपोर्ट से 20 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

बर्फ और बारिश के कारण मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिए गए हैं। वही सोनमर्ग और जोजिला दर्रे के पास भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला अधिकारियों और पुलिस ने लोगों की मदद के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण सड़कों से बर्फ हटाने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को काम पर लगाया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि पीर-पंजाल पर्वतमाला, चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में तेज हवाओं या ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है।