Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

राजस्थान में किसके सिर सजेगा ताज

25 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद अब 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे. लेकिन उससे पहले जनता एक्जिट पोल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है. इससे चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि बीजेपी और कांग्रेस में से किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा. अब तक के एक्जिट पोल के आंकड़ों की बात करें तो ज्यादातर बार यह फाइनल नतीजों से मेल खाते हैं. बतादें, राज्य में 75.45 फीसदी मतदान हुआ था.

बता दें कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा के साथ ही 7 नवंबर से 30 नवंबर (आज) की शाम तक एग्जिट पोल पर रोक लगा दी थी. ऐसे में आज तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे.