Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कब होंगी?

बिहार माध्यामिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के लिए शेड्यूल कब जारी करेगा? बिहार बोर्ड की परीक्षाएं कब से होंगी? बहरहाल इस तरह के तमाम सवाल कायम हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल दिसंबर के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में जारी कर सकता है. 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में होता है. वहीं, प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलता है. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाती है. जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाती हैं.