Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

पति ने छोड़ा तो ससुर बना हैवान, किया रेप

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ससुर ने अपनी ही बहू की इज्जट लूट ली. पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे दहेज के लिए प्रताड़िता किया और दहेज न देने पर तीन तलाक देकर घर छोड़कर चला गया. इसके बाद चाचा ससुर ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की और रेप किया. विरोध पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस पर भी हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है.

दरअसल, पीड़िता युवती को एक युवक से प्यार हो गया था. बाद में दोनों ने लव मैरिज की. शादी के कुछ महीने बाद ही, युवती को तीन तलाक देकर पति घर छोड़कर चला गया. इसी दौरान युवती को घर में अकेला देखकर चाचा ससुर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, जब लड़की के मायके वालों ने इसकी शिकायत की तो घर में घुसकर उनके साथ जमकर मारपीट की. परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस के बड़े अधिकारियों से शिकायत की है और आरोपी ससुर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.