Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

कांग्रेस कुछ भी कहे, लोगों को पीएम मोदी पर विश्वास, बीजेपी घोषणापत्र पर सीएम मोहन यादव

Bhopal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी कहे, लोग प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करते हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणापत्र पर भोपाल में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, "कांग्रेस कुछ भी कहने के लिए स्वतंत्र है। कांग्रेस ने कभी गंभीरता से बात बोली है, तो उनको कोई गंभीरता से लेगा। जनता विश्वास करती है मोदी जी पर ये लगातार हम देख रहे हैं और उनके अपने भाषा और उनके अपने तरीके अब मैं उस पर क्या बोल सकता हूं।"

कई विपक्षी दलों ने रविवार को बीजेपी के घोषणापत्र को महज बयानबाजी करार देते हुए खारिज कर दिया और इसे "जुमला पत्र'' कहा। बीजेपी ने रविवार को अपना चुनावी घोषणापत्र, 'संकल्प पत्र' जारी किया। 

कांग्रेस ने इसे "मोदीफेस्टो" करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नौकरियों, किसानों की आय दोगुनी करने और महंगाई से निपटने में नाकाम रहे हैं।