Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

MP: दमोह में फिर बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरे, कराह उठे किसान

दमोह जिले में फिर से मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीर खींच दी हैं। आज यहां बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों की कटाई कर रहे किसान मुसीबत में पड़ गए हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी, साथ ही अब आगामी दिनों में मौसम के अधिक खराब होने की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश सहित दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में में अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया है। हाल ही में मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी। बीती रात दमोह जिले में बारिश के साथ आले गिरे। इससे फसलों की कटाई कर रहे किसान मुसीबत में पड़ गए हैं। साथ ही अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चने के दाने के बराबर ओले गिरे। इन दिनों किसानों के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी हुई है, और चना मसूर की फसलों का कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे हालात में पानी और ओले गिरने से फसलों के नष्ट होने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। खराब मौसम की वजह से सबसे किसानों और आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही बदलते मौसम से बीमारियां होने का भी खतरा बढ़ रहा है।

रिपोर्ट- विनोद उदेनिया