Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

उत्तराखंड में पल पल करवट लेता माैसम,अलर्ट के बाद मसूरी में झमाझम बारिश

उत्तराखंड में माैसम पल पल करवट बदल रहा है। दोपहर बाद माैसम बदला और मसूरी में झमाझम बारिश हुई। उधर, मैदानी इलाकों में दिनभर उमसभरी गर्मी ने खूब सताया।

 

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ भागों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ेगा।