Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

जम्मू कश्मीर में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Jammu kashmir: पूरे उत्तरी भारत में शीत लहर की स्थिति बरकरार है। श्रीनगर में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रविवार को ये माइनस 4.7 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में, खासकर घाटी के ऊंचे इलाकों के लिए, बारिश की संभावना जताई है।

कश्मीर में इन दिनों चिल्लई कलां चल रहा है, जो 40 दिनों का सबसे ठंडा मौसम होता है। इस दौरान रात का तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना ज्यादा होती है। पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुआ 'चिल्लई कलां' 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 'चिल्लई खुर्द' और 'चिल्लई बच्चा' शुरू होंगे।

इन दिनों घाटी में सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में बारिश और बर्फबारी की संभावना स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर है। हालांकि घाटी के ऊंचे इलाकों में पिछले कुछ हफ्तों में बर्फबारी हुई है, लेकिन मैदानी इलाके सूखे ही रहे।