Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

जबलपुर के मंदिरों में महिलाओं से सभ्य कपड़े पहनकर आने की अपील, बजरंग दल ने चिपकाए पोस्टर

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दिनों मंदिरों के बाहर चिपके पोस्टर सुर्खियों में हैं। इन पोस्टरों में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वो भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहनकर ही मंदिर परिसर में प्रवेश करें। 

'जय महाकाल संघ अंतराष्ट्रीय बजरंग दल' की तरफ से चस्पा इन पोस्टरों में कहा गया है कि मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट, जींस-टॉप जैसे पश्चिमी परिधान पहनकर अगर कोई मंदिर में आता है, तो वो कृपया बाहर से ही दर्शन करें।  

कुछ श्रद्धालु, मंदिर की मर्यादा को बनाए रखने की दिशा में संगठन के फैसले को सही बता रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी श्रद्धालु हैं जो इसे व्यक्तिगत आजादी पर प्रतिबंध के रूप में देख रहे हैं। वहीं, संगठन का दावा है कि ये कोई प्रतिबंध नहीं बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं की गरिमा बनाए रखना है।

इस मुद्दे पर अलग-अलग राय के बावजूद, मंदिर के पुजारी, दर्शन करने आने वाले परिवारों से महिलाओं को पारंपरिक कपड़े पहनने के लिए बढ़ावा देने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और पूजा स्थलों की पवित्रता बनाए रखने में मदद मिलेगी।