Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

Karnataka: मैं और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भाइयों की तरह काम करते हैं, बोले डी के शिवकुमार

Karnataka: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को साफ कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर उनकी और सिद्धारमैया के बीच कोई विवाद नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कहा कि वे मंगलवार को नाश्ते के लिए उप-मुख्यमंत्री के आवास जाएंगे।

उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "ये मामला मेरे और मुख्यमंत्री के बीच का है। हम दोनों भाईयों की तरह काम करते हैं। मीडिया ही कहती रहती हैं कि दो गुट हैं। एक डी.के. का और दूसरा सिद्धारमैया का। कोई गुट नहीं है। हमारे साथ 140 विधायक हैं। हम आखिर तक एक साथ रहेंगे।"

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वे उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के घर नाश्ते के निमंत्रण की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर निमंत्रण मिला, तो वह जरूर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, "शनिवार को उन्होंने मुझे मंगलवार को अपने घर नाश्ते पर आने को कहा था। अभी तक मुझे निमंत्रण की पुष्टि वाला फोन नहीं आया है। अगर वे मुझे बुलाते हैं, तो मैं जरूर जाऊंगा।"