Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सरकारी अस्पताल के परिसर में जलभराव, मरीजों हो रही परेशानी

जालौन के कोंच मलंगा नाले में आई बाढ़ का पानी पिछले तीन दिन से सीएचसी कोंच परिसर में भरा है जिसके चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर अपना इलाज कराने सीएचसी जाना पड़ रहा हैं। एंबुलेंस तक अब अंदर नहीं जा पा रही है। गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस से सीधा उरई भेजा जा रहा है।

बाढ़ के पानी से सीएचसी कोंच का बुरा हाल है, अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई हैं। पिछले तीन दिन से सीएचसी में भरा पानी लोगों के लिए खतरा बनता दिख रहा है। क्षेत्र भर के मरीज अपनी जान जोखिम में डालकर घुटनों से ऊपर पानी में घुस कर अपना इलाज कराने सीएचसी में जा रहे है। लोग अपने बीमार बुजुर्गों और बच्चों को कंधों पर लादकर इलाज कराने अस्पताल ले जा रहे हैं।

सीएचसी में पानी इतना भरा है कि अब एंबुलेंस भी मरीज लेकर अंदर नहीं जा पा रही है। डिलीवरी वाली महिलाओं को एंबुलेंस से सीधा उरई महिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जलभराव के कारण मरीजों को इलाज कराने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।