Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

तेलंगाना: निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत

तेलंगाना के मोइनाबाद इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम की दीवार गिरने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा तब हुआ जब साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था।

पुलिस ने कहा कि मरने वाले मजदूरों में एक पश्चिम बंगाल और एक बिहार से है।घायल श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है।