Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

कर्नाटक में ईद की नमाज के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक चर्चा का विषय बना

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ईद-उल-फितर के जश्न के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक का मुद्दा सोमवार को चर्चा में रहा। लोगों ने केंद्र के इस कदम के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए काली पट्टी बांधकर विशेष नमाज अदा की।

मंड्या, मैसूर और हसन में लोग विशेष नमाज के दौरान काली पट्टी बांधे नजर आए। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी है।

इसमें संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा सुझाए गए बदलावों को शामिल किया गया है। इससे इस विधेयक को संसद में चर्चा और पारित करने के लिए पेश किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।