Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पत्नी अनुष्का संग अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, रामलला और बजरंग बली के किए दर्शन

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रविवार को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए।

विराट-अनुष्का ने पहले हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा। इसके बाद भगवान श्री रामलला का दर्शन किया। हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने बताया कि दोनों रविवार सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और फिर उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किए।

क्रिकेटर और अभिनेत्री ने अपनी यात्रा के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। इससे पहले, 13 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया था