Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

मणिपुर में फिर हुई हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़

 मणिपुर से फिर एक हिंसा की खबर सामने आई है। मणिपुर में हिंसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला पश्चिमी इंफाल का है. एक बार फिर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई. केंद्रीय सुरक्षा ने स्पेशल कोर्ट से जमानत पर रिहा किए गए पांच युवकों में एक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया, जिसके विरोध में एक बार फिर से पश्चिमी इंफाल में हिंसा भड़क गई.

जानकारी मिलने के बाद आनंद की पत्नी इंफाल पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां उसने बताया कि पुलिस ने उसे जानकारी दी कि उसके पति आनंद को 10 साल पुराने केस में गिरफ्तार किया गया है. वहीं रिहा किए गए युवकों में से एक एल माइकल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हममें से चार को जेल से रिहा कर दिया गया था, लेकिन कुछ अधिकारियों ने आनंद को भगा दिया था, माइकल ने कहा कि आखिरी बार उन लोगों नेआनंद को तभी देखा था.