Breaking News

पुष्कर कॉरिडोर के लिए योजना तैयार- CM भजनलाल     |   गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रही सरकार- CM भजनलाल     |   राजस्थान को तीर्थ स्थलों से जोड़ा जा रहा है- CM भजनलाल     |   हमारी सरकार संस्कृति, सनातन को बढ़ावा दे रही है- CM भजनलाल     |   NETWORK-10 को संत संसद के लिए बधाई- CM भजनलाल     |  

TN Polls: टीवीके ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, विजय पेरम्बूर और त्रिची पूर्व सीट से सियासी समर में उतरेंगे

TN Polls: टीवीके प्रमुख विजय ने रविवार को घोषणा की कि वे 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। विजय और उनकी पार्टी का ये पहला चुनावी प्रयास होगा। विजय का पूरा नाम ‘‘सी. जोसेफ विजय’’ है।

उन्होंने कहा कि चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से वे पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने अन्य सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नाम बताए जिसमें उनकी कोर टीम के सभी प्रमुख सदस्यों को सूची में जगह मिली।

राज्य में विधानसभा की 234 सीट के लिए चुनाव 23 अप्रैल को होंगे। पार्टी प्रमुख विजय ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और अपनी आतंरिक टीम के सदस्यों - एन. आनंद, आधव अर्जुन, आर. अरुणराज, सी.टी.आर. निर्मल कुमार और के. ए. सेंग्कोट्टैयन को टी. नगर, विल्लीवाक्कम, गोबिचेट्टीपलयम और तिरुप्परनकुंड्रम सहित अन्य सीट के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवारों के रूप में नामित किया है।

विजय ने एक बार फिर दोहराया कि चुनावी लड़ाई ‘‘टीवीके के जन गठबंधन और स्टालिन सर के गठबंधन’’ के बीच है और राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन को महज ‘‘जोड़तोड़’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जो जनता के साथ खड़े रहेंगे।’’ युवाओं के लिए अपने एजेंडा को विजय ने ‘‘गारंटी’’ बताया। विजय ने इसके अलावा तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने, कक्षा 12 से पीएचडी तक 20 लाख रुपये तक बिना गिरवी के ऋण की गारंटी का वादा किया है।