Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

विजय ने करूर भगदड़ के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

Tamilnadu: अभिनेता और नेता विजय ने करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से सोमवार को यहां महाबलीपुरम में मुलाकात की। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। टीवीके सूत्र ने बताया कि कुल 37 परिवारों को करूर में एक रिसॉर्ट पर लाया गया था जहां पार्टी ने लगभग 50 कमरे बुक किए थे। नेता ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई।

सूत्र ने बताया कि विजय ने परिवारों को शिक्षा के साथ साथ आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। सूत्र ने बताया कि इससे पहले, पीड़ित परिवारों के सदस्यों को पांच बस में लाया गया था और बाद में उन्हें यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर करूर वापस ले जाया जाएगा।

विजय की पार्टी ने एक रिसॉर्ट में बैठक की व्यवस्था की जहां 50 कमरे बुक किए गए हैं ताकि विजय शोक संतप्त परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिल सकें और अपनी संवेदना व्यक्त कर सकें। करूर में 27 सितंबर को विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।